दैनिक खोज खबर/मकेर / बुधवार को अपनी पत्नी से शराब का सेवन कर मारपीट कर रहे पति को मकेर पुलिस ने जेल भेजा ।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मनोज नट ग्राम कपसहर निवासी अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था।उसी दरम्यान मकेर गस्ती दल गुजर रही थी । पुलिस झगड़ा छुडाने गयी तो देखा मनोज नट नशे की हालत में था । फिर पुलिस ने उसे अपनी वाहन से परसा थाना जहाँ एनलाइजर से जांच किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई । पुलिस ने मनोज नट को शराब सेवन के आरोप में कागजी कारवाई करते हुए जेल भेज दिया । विदित हो की बिहार में शराब सेवन एवम बिक्रय दोनों प्रतिबन्धित है इसके बाद भी मकेर थाना क्षेत्र में आय दिन देशी शराब एवम अंग्रेजी शराब की बरामदगी होते रहती हैं ।