अमनौर में अपनी वेतनमान की मांगो को लेकर नियोजित शिक्षक चौथे दिन भी घरने पर डटे रहे

अमनौर(सारण) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के नियोजियत शिक्षक अपनी मांगो को लेकर आज चौथे दिन भी बीआरसी परिसर पर धरने पर डटे रहे. जिसकी की अध्यक्षता अनिल पंडित तथा मंच संचालन निर्मल पांडेय ने किया. शिक्षको ने सरकार विरोधी नारे लगाए व जोरदार तरीको से अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सरकार को चेताया. वही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेजनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों का मांग जायज है इन्हें समान कार्य के लिए समान वेतनमान मिलना चाहिए. सरकार का तानासाही नही चलेगी क्योकि इनलोगो का संवैधानिक मांग है. शिक्षको का कहना है कि सरकार चाहे निलंबित कर दे,या,जेल भेज दे हमलोग डरने वाले नही हैं. सरकार जबतक वेतनमान नही देगा तबतक शिक्षक हड़ताल वापस लेने वाले है. लेकिन सरकार हठधर्मिता पर कायम है. सरकार शिक्षको की मांगों को स्वीकार करे अन्यथा शिक्षक सत्ता परिवर्तन कराने मे कोई कसर नहीं छोडेगा . टकराव एव दमन का रास्ता छोड़कर आंदोलित नियोजित शिक्षकों की मांगों को जल्द स्वीकार करना चाहिए. उक्त मौके पर तेजनारायण सिंह, प्रभात सिंह,शम्भू नाथ प्रसाद,चमन तिवारी,शैलेन्द्र कुमार,हरेशर सिंह,त्रिभुवन कुमार,अजय सिंह चौहान,तारकेश्वर प्रसाद,विनोद मांझी,रविन्द्र राय,संजय सिंह,अनिल सिंह,ब्रजेश कुमार,सुदामा सिंह, नीरज कुमार, सुबोध मंडल,विनय सिंह,शाहजादा खान,नीलम कुमारी,रानी कुमारी,अंजू कुमारी,निर्मला कुमारी,अनिता कुमारी,ददन प्रसाद,मो रिजवान,मंजू कुमारी,नईमा खातून,सुजीत कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र चौधरी,अरुण मांझी,सुनील राम,निभा कुमारी,अरुण ओझा समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे