ऐतिहासिक होगा तरैया का जदयू सम्मेलन – शैलेंद्र

इसुआपुर(सारण):। तरैया के योगीराज देवरहवा बाबा कॉलेज के मैदान में आगामी 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। बिहार में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों पर रोक लगाने जैसे कार्यक्रमों से सुबह की जनता नीतीश कुमार की कायल है। वहीं कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो तथा सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की लोकप्रियता से अति उत्साहित है। ये बातें जदयू के वरीय नेता प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कही। आता नगर स्थित आवास पर इसुआपुर के प्रखंड अध्यक्ष छविनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश सचिव श्री प्रताप ने पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं तथा बूथ कमेटी के अध्यक्ष व सचिवों को संबोधित करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के प्रति सच्ची निष्ठा है। तरैया के सम्मेलन में जिला संगठन प्रभारी अरविंद राय, क्षेत्रीय प्रभारी पूर्व विधायक मंजीत सिंह, विधायक धूमल सिंह, विधानसभा प्रभारी जीत नारायण मंडल, जिला अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ‘राजू’, पूर्व विधायक मंटू सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट समेत दर्जनों पार्टी के वरीय नेता के शिरकत करने की बात बताई गई। बैठक में तरैया के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, पानापुर के अध्यक्ष बिगन महतो, मसरख के अध्यक्ष रामाधार सिंह, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, सुरेश दास, गोविंद शर्मा, अनवर हुसैन, सत्येंद्र प्रसाद, सुनील ओझा, सिपाही राय, धर्मनाथ महतो, सिकंदर कुशवाहा, अंकित सिंह, दिनेश सिंह, हरेराम तिवारी व अन्य ने भी विचार रखें।