

मढ़ौरा I
नगर क्षेत्र के हाई स्कूल के पीछे पकहा नट टोली के समीप से जमीन के अंदर छुपा कर रखा दो दर्जन गैलन में करीब 600 लीटर कच्चा स्प्रीट पुलिस ने बरामद किया I कच्चा स्प्रीट बरामदगी मामले में पुलिस मौके से किसी को गिरफ्तार करने में सफल नही हुई । पुलिस को छापामारी के लिए पहुंचते ही सभी कारोबारी फरार हो गये । प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचते ही टोले में हड़कंप मच गया । गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर छुपाकर रखे डेढ़ दर्जन गैलन कच्चा स्प्रीट की बरामद की I प्रति गैलन लगभग 35 लीटर कच्चा स्प्रीट था, कुल मिलाकर करीब 600 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया I
विश्वास बढ़ा तो मिलने लगी सूचना
शराब को भंडारित करके रखे जाने की एक गुप्त सूचना मिली थी जिसपर पुलिस ने अपनी कारवाई की । होली के पहले पुलिस की कारवाई और बड़ी मात्रा में स्प्रीट की बरामदगी को सफलता माना जा रहा है । प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि नट टोली में होली को लेकर शराब को भंडारित करने की इनपूट मिली थी । लोगों के घरों के भीतर खुदाई के शराब बरामद किया गया है । मामले में कारोबारियों को चिन्हीत किया जा रहा है । आमलोगों ने पुलिसिया कारवाई पर अपनी प्रसन्नता जताया है । आम लोगों के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी की कार्यशैली पर लोगों का विश्वास बढ़ा है । डीएसपी द्वारा भी सूचनाओं पर ईमानदार कारवाई की जा रही है इससे लोगों का पुलिस के लिए नजरिया बदल रहा है ।




Recent Comments