सिवान :महाकाल की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
#परवेज अख्‍तर, सिवान) : प्रखंड के कविता गांव में स्थित कालभैरव मंदिर में चैतकृष्ण पक्ष अष्टमी शुक्रवार को शिव के आठवें रूप कालभैरव (महाकाल) की पूजा धूमधाम से हुई। आचार्य पंडित नित्यानंद के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन, पूजा में भाग लिया। इसके बाद महाकाल का दर्शन करने के बाद प्रसाद लेकर घर को लौटे। इस मौके पर महाकाल के उपासक पं. नित्यानंद पांडेय ने शिष्यों की सुखमय जीवन की कामना कर भक्तों को विदा किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र, राधाकिशुन बरनवाल, राधेश्याम बरनवाल,राहुल, रंजन, दुर्गेश प्रसाद, रामनारायण प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद, शेखर, राजन पांडेय, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, सुरेश प्रसाद समेत अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।
——————–