दो बाइक और आठ कार्टन शराब जब्‍त
परवेज अख्‍तर, सिवान): मैरवा पुलिस ने शुक्रवार को मैदनिया नहर के पास दो बाइक और आठ कार्टन शराब जब्त किया। बाइक सवार सभी चारों धंधेबाज भाग गए। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र से शराब लेकर सिवान की तरफ जा रहे दो बाइक सवारों को मैदनिया के ग्रामीणों ने देखा। बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण कई बच्चे उसकी चपेट में आने से बाल बाल बचे। इससे ग्रामीण गुस्से में आ गए और इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दी। उस समय सअनि अजीत कुमार सिंह पुलिस दल के साथ दीवा गश्त कर रहे थे। सूचना मिलते ही वे मैदनिया नहर पर पहुंच गए। पुलिस को देख बाइक सवार चारों युवक अपनी बाइक और उस पर रखे आठ कार्टन शराब को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आठ कार्टन शराब और बाइक को अपने कब्जा मे लेकर थाना पहुंची।