मुख्य सचेतक के निर्देश की अबतक नहीं हो सकी पालना
आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाडा 21 मई। राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर द्वारा दिये गये एक निर्देश की जिला कलक्टर द्वारा अबतक पालना नहीं की गई है। जनहित से जुडे इस निर्देश की पालना नहीं होने सें ग्रामीणों के मन में मुख्य सचेतक गुर्जर के प्रति विरोध पनपता जा रहा है जो कभी भी फूट सकता है। सूत्रों के अनुसार गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र के गांव सुवाणा के निवासियों ने गुर्जर को बताया कि भूमि विकास बैंक शाखा सुवाणा को कुछ अधिकारियो ने स्वार्थवश भीलवाडा शहर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम के समीप बैंक के केन्द्रीय कार्यालय में संचालित कर रखा है। जबकि राज्य सरकार ने यह शाखा सुवाणा ग्राम में खोली थी। ग्रामीणों के अनुरोध पर गुर्जर ने 31 जनवरी 2017 को पत्र सं. 5075 से जिला कलक्टर को निर्देशित किया कि बैंक की शाखा को पुनः सुवाणा ग्राम में संचालित किया जाये। मगर आज दिनांक तक मुख्य सचेतक के निर्देशों की पालना तक नहीं की गई है। वहीं भाजपा सुवाणा ब्लाक मण्डल महामंत्री ओम शर्मा ने बताया कि बैंक की शाखा भीलवाडा शहर में संचालित होने की वजह से ग्रामीणों को इस बैंक का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।