सारण :मोटरसाइकिल के धक्के से दो बहनों सहित तीन घायल
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया (सारण )
गलिमापुर गाँव मे तरैया-पोखरेरा मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल के धक्के से दो चचेरी बहने घायल हो गयी।घायलो में रमाकांत शर्मा की पुत्री निक्की कुमारी एवम मनोज शर्मा की पुत्री अनिता कुमारी शामिल है।वही बेलहरी गांव में तरैया -पचरौर मुख्य सड़क पर बाइक से धक्का लगने से विक्की कुमार घायल हो गये हैं।सभी घायलो का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।