सारण :कोचिंग के बगल में ताड़ी बेचने से मना किया तो संचालक को पीटा
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:09मार्च 2018
गंडार पुल के समीप कोचिंग के नजदीक ताड़ी बेचने से मना किया तो ताड़ी विक्रेताओं ने कोचिंग संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया।इस सम्बंध में घायल डुमरी छपिया निवासी कोचिंग संचालक सुमित कुमार का भाई अजित कुमार सिंह ने चार लोगों पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे फेनहारा गाँव के सुरेश प्रसाद,दशरथ प्रसाद,रंगीला प्रसाद एवं मनोज प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित के भाई ने आरोप लगाया है।कि उसका भाई गंडार पुल के समीप कोचिंग चलता है।जहाँ ये लोग ताड़ी बेचते है।जब उसके भाई ने उक्त स्थल पर ताड़ी बेचने से मना किया तो मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।