सारण : सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ विधायक ने राजद कार्यकर्ताओ के साथ किया बैठक
#सरकार के घोषणा के बाद सरकारी दर पर नही मिल रहा है बालू,आम जन परेशान:विधायक
#रिपोर्ट /सुरभि तिवारी
तरैया/सारण
बिहार सरकार और केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण युवक बेरोजगार हो रहे है।आम जन त्रस्त है।उक्त बातें राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने शाहनेवाजपुर गाँव मे आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।विधायक ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद आज तक किसी को सरकारी दर पर बालू नही मिल रहा है।जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में निर्माण कार्य नही हो रहा है।आम लोग त्रस्त है।सरकार बालू पर रोक लगाकर बालू का तो कीमत बढ़ा ही दी है।जब चिमनी भठ्ठा पर शिकंजा कस कर ईट का भी रेट बढ़ाना चाहती है।जिसका असर आम लोगो पर पड़ेगा।जीएसटी,नोटबन्दी,बैंक घोटाला ने आम लोगो का कमर तोड़ रखा है।नोट बंदी के बाद किसानों के सारे रुपये बैंकों में चले गये और नीरव मोदी ने सारे रुपयों का महाबैंकघोटाला किया।देश का सारा रुपया विदेशों में जा रहा है।सरकार के इन गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है।बिहार में विकास के नाम पर खेल हो रहा है।विकास नही हो रहा है।बैठक की अध्यक्षता डॉ. रामजी रौशन ने किया।बैठक में राजद सारण जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव,भिखारी राय, मनोज राय, गुड्डू राय, मुखिया मो.आजाद,उधु राम,रामजी रौशन,सफदर हुसैन,राजेन्द्र राय व अन्य थे।
*आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने सड़क का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे विधायक*
भटौरा में 80 लाख की लागत से और नंदनपुर में 59 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास 22 फरवरी गुरुवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय करेंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए विधायक के निजी सचिव अशोक राय ने बताया कि 22 फरवरी को भटौरा प्राथमिक विधायलय से लेकर देवी स्थान तक डेढ किलो मीटर तक सड़क 80 लाख की लागत से बनाने के लिये शिलान्यास होगा।वही देवी स्थान से नरायनपुर गांव तक जाने वाली सड़क की मरमत कार्य पूर्ण हो चुका हैं ।जिसका उद्घाटन किया जायेगा।तथा 24 फरवरी को नन्दनपुर गांव में 59 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया जायेगा।




Recent Comments