राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के मामलों की सुनवाई
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े 10 मामलों की सुनवाई गुरुवार को की गई।एडीजे वन विनोद कुमार शुक्ल की कोर्ट में कलेक्ट्रेट पर माले नेता सत्यदेव राम के नेतृत्व में हो रहे धरना प्रदर्शन के दौरान घटित घटना के मामले में गवाह सकलुराम का प्रतिपरीक्षण कराने के लिए अभियोजन पक्ष के दिए गए आवेदन को कोर्ट ने स्वीकृत कर सम्मन निर्गत करने का निर्देश दिया। पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह के मामले में आरोप के बिंदु पर बचाव पक्ष ने आंशिक बहस किया। इस कोर्ट में सेसन से जुड़े दो अन्य मामलों में आंशिक सुनवाई की गई ।एसीजेएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में छह मामलों की सुनवाई की गई। आँदर प्रखंड मुख्यालय पर माले नेता सुभाष यादव पर जानलेवा हमला के मामले में भी सुनवाई की गई। जेल के अंदर मोबाइल बरामदगी एवं जेल कर्मियों को जान से मारने , धमकी दिए जाने तथा गाली गलौज करने के दो अलग अलग मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बचाव पक्ष से जवाब देने को कहां गया। डीएबी कॉलेज परिसर में तत्कालीन डीएसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के साथ घटित घटना के मामले में अभियोजन पक्ष पक्ष ने फाइनल बहस पूरा कर लिया। इस मामले में बचाव पक्ष आगामी 23 फरवरी को बहस करेगा। आरोपित पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जय प्रकाश सिंह, रघुवर सिह, रामराज प्रसाद जबकि बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ,मोहम्मद मोबीन आदि मौजूद थे।




Recent Comments