सारण :ट्रक से ठोकर लगने के कारण एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, पीएमसीएच रेफर अमनौर /सारण एक ट्रक की ठोकर लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग उक्त घायल महिला को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल महिला अमनौर थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव निवासी संजय राय की पत्नी मालती देवी बतायी गयी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है उक्त महिला अमनौर बाजार वैष्णो देवी गुफा मंदिर से पास में कुछ सामान खरीदारी करने जा रही थी कि मढौरा के तरफ से आ रही एक ट्रक के चपेट में आ गई. इधर अमनौर पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.