भाजपा के बागी शत्रुघ्न व यशवंत अब आम आदमी पार्टी के आंदोलन में बनेंगे सहभागी

छपरा(सारण):भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा व यशवंत सिन्हा अब आम आदमी पार्टी के आंदोलन के सहभागी बनेंगे।
आम आदमी पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी के गढ़ वाराणसी से सरकार की नीतियों के खिलाफ जन अधिकार आंदोलन शुरू करेगी।इस आंदोलन में आप के साथ बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और बिहारी बाबू शत्रूध्न सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।आंदोलन की शुरूआत 25 जून को वाराणसी से होगी।उक्त जानकारी देते हूए पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि जन अधिकार आंदोलन के प्रथम चरण का समापन 8 जूलाई को बलिया में होगा।इस आंदोलन में सारण से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
श्री टुन्ना ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थति है।इसलिए आम आदमी पार्टी आपातकाल दिवस पर आंदोलन की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेगी।आंदोलन 25 जून को वाराणसी से शुरू होकर 8 जूलाई को बलिया पहूंचेगा।इस आंदोलन में समान विचारधारा के अन्य दलों के नेताओं के साथ आप के सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।आंदोलन के दौरान बढ़ती महंगाई बेरोजगारी,गन्ना किसान,शिक्षा मित्र,आंगनबाड़ी समेत संविदा पर कर्मियों की पक्की नौकरी तथा गंगा सफाई पार्टी का मूद्दा रहेगा।




Recent Comments