एसडीओ से वार्ता होने के बाद प्रखंड प्रमुख ने तोड़ा अनशन

#मनीष वर्मा :
सिधवलिया ( गोपालगंज ):—- स्थानीय प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में चल रहा प्रखंड प्रमुख संगिता सिंह का भूख हड़ताल तीसरे दिन एसडीओ परमानंद प्रसाद के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुआ.बताते चलें कि प्रखंड प्रमुख संगिता सिंह 21 मई से प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में भरस्टाचार की जांच की मांग को ले भूख हड़ताल पर बैठी थी. तीसरे दिन उनके समर्थन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार मांझी तरुण विकाश मंच के युवा नेता मनीष ऋषि कुंदन सिंह पवन सिंह ब्रिजन्यन सिंह तथा पुनिता देवी भी भूख हड़ताल पर बैठ गए. भूख हड़ताल समाप्त करवाने पहुंचे अधिकारियों और बक्सर के कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से अनशनकारियों ने प्रखंड अंचल शिक्षा कार्यालय तथा कृषि विभाग में भरस्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा बी डी ओ विजय कुमार सिंह के स्थानांतरण के मांग को रखा.अधिकारियों ने उनकी मांग को सरकार तक पहुचाने का आस्वासन दिया तथा जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया.मौके पर शैलेश सिंह बैकुंठपुर के जिला परिषद सदस्य विजय बहादुर यादव सैयद अली डॉ कृष्ण बिहारी यादव प्रवीण पांडेय बैकुंठपुर प्रमुख पति प्रदीप यादव सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद थे