सारण :पेट्रोल पंप द्वारा पानी मिश्रित पेट्रोल देने को लेकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंप जमकर किया हंगामा
अमनौर /सारण

एसएच 104 अमनौर – भेल्दी रोड बान्दे गांव स्थित वैभव पेट्रोलियम द्वारा पानी मिश्रित पेट्रोल देने को लेकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इधर हंगामा देख पेट्रोल पंप कर्मी पंप छोड़ फरार हो गए. सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां कई उपभोक्ताओं ने थानाध्यक्ष से पेट्रोल में पानी का मिश्रण का आरोप लगाया. तथा पंप से लिए गए पेट्रोल को दिखाया. तरैया थाना क्षेत्र के परौना गांव निवासी व पूर्व सैनिक जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, चन्द्रमा तिवारी, पप्पू कुमार सुशील सिंह, नितेश कुमार आदि दो दर्जन से अधिक लोगों का कहना था कि उक्त पंप से पेट्रोल ले कर गए जहां कुछ दूर के बाद मेरा गाड़ी बंद हो गया. जहां गैरेज में ले गया पता चला कि पेट्रोल में आधे से अधिक पानी है. तो सभी लोग चकित रह गए. जिसे लेकर यहां आए और पंप कर्मी से शिकायत किया तो कर्मी फरार हो गया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने सभी आक्रोशित ग्राहकों को समझा बुझा कर शांत कराया. तथा उक्त खरीदे गए पेट्रोल जप्त कर कर ली गई है. वहीं इस मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments