राजद सुप्रीमो बेटे तेज प्रताप की शादी में आयेंगे , छः दिनों की मिली पेरोल
⏺राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई को पटना में है

फाइल फोटो
पटना :राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बेटे टेज प्रताप की शादी के लिए एक महीने का पेरोल मांगा था। श्री प्रसाद के आवेदन पर बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल होटवार के अधीक्षक ने विचार के बाद नौ से 14 मई तक पेरोल की अनुशंसा जेल महानिरीक्षक से की । लालू प्रसाद के पेरोल की फाइल पर मंगलवार को दिनभर माथापच्ची चलती रही। रांची पुलिस-प्रशासन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी, ताकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच लालू को पटना भेजा जा सके।अब जेल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार शाम तक पटना पहुंचने की संभावना जताया जा रहा है ।
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। कई बीमारियों से ग्रसित होने के कारण वह अभी रिम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत में पहले से अधिक सुधार है। इसके बाद ही उन्हें पेरोल पर जाने की अनुमति दी गई है।
आपको मालूम है की पटना में लालू प्रसाद के बड़े बेटे की शादी 12 मई को होने वाली है । पिछले महीने ही तेज प्रताप की सगाई बिहार के पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या से पटना के एक होटल में हुई थी । जहां तेज प्रताप ने ट्वीट पर “आई मिस यू पापा” लिख दर्द बयां किया था । पूर्व से ही लालू प्रसाद के शादी में आने के कयास लगाये जा रहे थे ।




Recent Comments