नालन्दा:स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए पेड़ है अत्यंत उपयोगी
मिशन हरियाली का बैनर का विमोचन करते थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य
कुमुद रंजन सिंह,दैनिक खोज खबर @नालंदा👉शनिवार को मिशन हरियाली,नूरसराय के सदस्यों ने भागन बिगहा ओ. पी. परिसर में 47 महोगनी का पौधा लगाया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेकों सुन्दर उपहार दिया है,उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपहार है।
हमारे स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए पेड़ काफी उपयोगी है।क्षेत्र को हरा भरा व प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधेरोपण करने का आवाहन किया।वहीँ मिशनः के सदस्य हिमांशु कुमार ने बताया कि जन-जन में प्रकृति के प्रति जागरूकता व प्रेम उत्पन्न करना है ताकि वृक्षारोपण को जन अभियान का रूप देकर क्षेत्र को हरा भरा व प्रदुषण मुक्त बनाया जा सके।
इस मौके पर दारोगा मो .अख्तर हुसैन,राजेंद्र प्रसाद रजक, पंकज कुमार,चन्दन कुमार,हिमांशु कुमार,सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments