
शिक्षा समाज के विकास का आईना:शम्मा खान
✍आजाद मोहम्मद नेब ब्यूरो प्रमूख दैनिक खोज खबर: बाड़मेर जसनाथ एजुकेशन एकेडमी एवं मिलेनियम द किड्ज़ एकेडमी द्वारा आयोजित “वार्षिकोत्सव एंव प्रेरणा” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव शम्मा खान ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है एवं बिना शिक्षा के कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षा आत्मविश्वास विकसित करती है और एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करती है, स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है।
इसी क्रम में अपने उद्बोधन में धनाऊ ब्लॉक बीईओ लतीफ़ खान ने बच्चों को आधुनिक युग में विज्ञान और शोध पद्धति पर गहन अध्ययन करने की भूमिका पर बल दिया। वहीं कौमी एकता कमेटी के जिला संयोजक अबरार भाई ने दुनियावी तालीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा आज के युग महती आवश्यकता है जिसके बिना मानवीय गुणों का विकास सम्भव नहीं है। इसी तरह जय श्री राम छात्रावास के निदेशक लक्ष्मण गोदारा खड़ीन ने स्कूल प्रशासन द्वारा बहुत ही कम समय में की गयी प्रगति की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं पेश की। किसान केसरी स्कूल की और से पारितोषिक वितरण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मनमोह लिया।
इस मोके पर बाड़मेर जैसलमेर जालोर सारस्वत समाज के अध्यक्ष बाबूलाल सारस्वत , राजवेस्ट पॉवर प्लांट के इंजीनियर अशरफ अली , डॉ. अशोक कुमार सोनी, वरिष्ठ शिक्षाविद पारसमल जैन, सेवानिवृत प्रधानचार्य भंवरलाल गोड़ ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह तामलोर , समाज सेवी साजन हुडडा धारासार , मुस्लिम एकता संघ के बाबु भाई शेख, इरफ़ान भाई एंव शोकत भाई उपस्थित थे। संस्था प्रधान रघुवीर गोदारा एवं प्रबंध निदेशक खीम सिंह सोलंकी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पेश करने के उपरांत आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्यविधि प्रस्तुतु की गयी। मंच संचालन गोविन्द सारण उंडू काश्मीर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में संस्थान निदेशक रफीक मोहम्मद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।




Recent Comments