31 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार ..

नवादा / रजौली:
प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजन रजक ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी की मीतू ट्रेवल्स बस में दो कारोबारी ट्रॉली बैग में शराब लेकर आ रहे हैं थाना अध्यक्ष के आदेश पर SI सतनारायणत्र प्रसाद एवं जनार्दन सिंह ने मीतू ट्रैवल्स को जांच किया तो 31बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को मौके से गिरफ्तार किया गया ..
प्रभारी थानाध्यक्ष रंजन रजक ने नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दोनो कारोबारियों पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए तस्कर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहा से न्यायधीश ने उसे जेल भेज दिया।
रिपोर्ट / सन्नी भगत