सारण सांसद के पहल पर मुन्ना की जीवन संगिनी बनी निगम, गढ़देवी मंदिर में सम्पन्न हुआ आदर्श विवाह

मढ़ौरा :
कहते है शादी की जोड़ी ऊपर वाले पहले ही बना देते है तभी तो दो अलग अलग जगह पर जन्म लेने वाले एक बंधन में बंध कर हमेशा हमेशा के लिए एक दुसरे के बन जाते है I हालांकि इस सम्बन्ध को पूरा कराने में पहले से ही लोग माध्यम के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह करते आ रहे है I इस बार इस जोड़ी को मिलाने में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी माध्यम बने और नए जोड़े की खुद की मुनिटरिंग में मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर में आदर्श विवाह सम्पन्न कराया I शादी के उपरांत सांसद श्री रूडी ने नव दम्पति को वस्त्र और गृहस्थी शुरू करने का जरुरी सामान भी उपहार स्वरुप भेट किया I रूडी ने कहा कि दोनों परिवार की आपस में सहमती थी लेकिन आर्थिक विपन्नता के कारण परेशानी थी I पुरे मामले की जानकारी मिलने पर उनके तरफ से पहल कर एक आदर्श विवाह संपन्न कराया गया I सांसद के अनुसार बिहार में दहेज एक बड़ी सामाजिक कुरीति है I बिहार के मुख्यमंत्री ने एक बड़ी सामाजिक परिवार्तन का आगाज किया है I सामूहिक रूप से बिहार की प्रगति के लिए इसका समर्थन किया जाना चाहिए I लोगों के बीच चेतना और पहल से ही इस कुरीति को समाप्त किया जा सकता है I
#सांसद की पहल पर मुन्ना की जीवन संगिनी बनी निगम –
सांसद की पहल पर भगवतपुर तरैया निवासी अच्छेलाल महतों का पुत्र मुन्ना की शादी कोरेया भेल्दी,अमनौर निवासी गेनू भगत की पुत्री निगम कुमारी से सम्पन्न हुई I दोनों परिवार ने सांसद की इस सामाजिक पहल का दिल से आभार प्रकट किया I वही मंदिर पर उपस्थित लोगों ने भी सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास को साधुवाद दिया I इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार सिंह,युवा समाज सेवी पवन कुमार भगत,शोभा देवी,पूर्व सरपंच चंपा देवी,सोना देवी, नीरज कुमार,राजा भगत,जानकी देवी सहित अन्य उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर