मझौलिया पश्चिम चम्पारण:-विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी चौक से गुप्त सूचना पर शराब कारोबारी टुन्ना भगत को मझौलिया पुलिस ने 24 बोतल विदेशी शराब आर एस 375 ml  के साथ गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने दी। उन्होंने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की शराब कारोबारी टुन्ना भगत डिस्कभर बाइक से नेपाल के तरफ से शराब लेकर पारस पकड़ी के तरफ जा रहा है। सूचना के आलोक मे पुलिस ने जाल बिछाकर कारोबारी को पकड़ा इस छापामारी दल मे थानाध्यक्ष ओपी चौहान पुअनि विवेक कुमार जयसवाल सुधीर कुमार सुजीत कुमार त्रिपाठी सुनील कुमार सिंह रहे|कारोबारी को जेल भेजा जा रहा है।