पिता-पुत्र पर प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के रामाछपरा में सोमवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट मामले में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में रामाछपरा निवासी राजकिशोर तिवारी की पत्नी शिवमूरत देवी के बयान पर थाने में रमाशंकर तिवारी एवं उनके पुत्र राजन तिवारी को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि वे पिता-पुत्र मेरे पैतृक जमीन को जबरन जोत रहे थे, मना करने पर गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से वार कर घायल करदिया। मुझे बचाने आई मेरी पुत्री के साथ भी मारपीट की। हो हल्ला सुन जब ग्रामीण पहुंचे तो वे दोनों भाग गए।




Recent Comments