मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण अभियान कल से
आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाडा, 9 मई। मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण अभियान 10 मई से प्रारंभ होने जा रहा है। इसकी तैयारियों संबंधी बैठक  नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्री गोपाल खण्डेलवाल ने मंगलवार को तैयारियों के संबंध में न्यास अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।  उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों में आमजन के कार्य त्वरित रुप से किये जायेंगें।  उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक शिविर में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की।
             उन्होने बताया कि शिविरों में कृषि भूमि पर बसी आवासीय योजनाओं का नियमन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के तहत पट्टे, खांचा भूमि का आवंटन, भूखण्डों के बढे हुए क्षेत्राफल का नियमन, भवन मानचित्रा अनुमोदन, भूखण्डों पर बने सेटबेकों का नियमन, भूखण्डों का हस्तान्तण, पुनर्गठन, उप विभाजन, भवन निर्माण अनुमति, लीज ब्याज आदि में पेनल्टी छूट, लीज मुक्ति प्रमाण पत्रा, सिवाय चक भूमि का हस्तान्तरण, कृषि भूमि व आवासीय भूमि पर गैर आवासीय उपयोग का नियमन, अवाप्तशुदा भूमियों का नियमितिकरण, निरस्त हुए ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के भूखण्डों की बहाली, गाडोलिया लौहार, घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु जातियों को निःशुल्क भूखण्ड आवंटन, भूमि अवाप्ति के मामलों का निस्तारण, स्वच्छता अभियान, शौचमुक्त शौचालय, सिवरेज कनेक्शन स्वीकृतियां, मुख्यमंत्रा जल स्वावलम्बन अभियान, मुख्यमंत्रा जन आवास योजना, प्रधानमंत्रा जन आवास योजना व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को सस्ते मकान हेतु आय प्रमाण पत्रा जारी करने एवं योजनाएं तैयार करना, सडक मार्गाधिकार निर्धारण सहित कई जनहित के कार्यो को प्राथकिता के आधार पर त्वरित गति सेकिया जायेगा।  साथ ही किसी प्रकार की समस्या के लिए न्यास अध्यक्ष शिविरों में उपस्थित रहकर कार्यो की निगरानी करेंग