​*सारण के टेसुआर में लगेगा राजनैतिक व सामाजिक शख्सियतों का जमवाङा* 
*👉पत्रकार के पिता के श्राद्ध के मौके पर होगी जूटान*
♨सीवान के पूर्वी क्षेत्र दरौदा के चर्चित पत्रकार ब्रजेश कुमार के पिता स्वर्गीय बालेश्वर राम के श्राद्ध संस्कार के मौके पर गुरूवार को  उनके पैतृक गांव   सारण जिले के एकमा प्रखंड व रसूलपुर थाना क्षेत्र के टेसुआर गांव में राजनैतिक व सामाजिक शख्सियतों की जूटने की प्रबल संभावना है. स्वर्गीय राम के श्राद्ध के इस मौके पर सीवान व छपरा जिले के दर्जनों पत्रकार भी टेसुआर पहुंचने वाले हैं. 
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गुरूवार को सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव, विधान पार्षद टूना जी पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विधायक कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, सीवान जीप उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों राजनैतिक व सामाजिक शख्सियतों की टेसुआर पहुंचने की संभावना है.