सीसवाली: बिजली कटौती ने लोगो का सुख चैन छीना
फ़िरोज़ खान ( Edited by azad nab )
सीसवाली 24 मई। कस्बे में सुबह 11 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठफ होने से लोगो को इस भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। कस्बेवासी केलाश पोटर ने बताया की दो दिन से दिन रात बिजली की कटोती की जा रही है। जिससे आमजन परेशान हो रहे है। उन्होंने बताया की रात के समय भी घंटो तक बिजली आपूर्ति ठफ रहती है। इस कारण लोगो की नींद खराब हो रही है। वही छोटे बच्चे को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रहणी शबाना खान ने बताया की बुधवार को सुबह 11 बजे से बिजली कटोती की गई जो कुछ समय के लिए आयी और बंद हो गई। इस कारण लोग दिन भर हाय हाय करते रहे। वही बिजली पर आधारित लघु उद्द्योग धंधे वाले हाथ पे हाथ धरे बेठे रहे। अघोषित बिजली कटोती से लोगो का जीना मुश्किल हो रहा है। सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि कस्बे में हो रही बिजली कटोती पर मोन धारण किये हुए है। कस्बेवासियो ने बिजली कटोती को बंद करने की मांग की है। वही विधुत विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमारी चोहान ने बताया की कस्बे की बिजली आपूर्ति लोड सेटिंग पर आगे से बंद है। इसमें हम कुछ नही कर सकते हे, जेसे ही आगे से सप्लाई सुचारू होगी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जावेगी.




Recent Comments