मांझी(सारण)। हिन्दू मुस्लिम एकता की मजबूती व सद्भावना पूर्ण होली मनाने को लेकर राजद नेता व समाजिक कार्यकर्ता ई. सौरभ सन्नी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें गहन चर्चा के बाद 7 मार्च को मांझी मियां पट्टी से प्रख ण्ड मुख्यालय तक सद्भावना मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। अपना विचार प्रकट करते हुए सन्नी ने कहा कि खुशियों का त्योहार होली आने वाली है। लेकिन देश के कई हिस्सों में रंगों की होली के पहले ही दंगों में बहे खून से मानवता शर्मशार हुई है।यह सच है कि दंगाइयों का कोई धर्म नही होता, धर्म तो इंसानों का होता है और एक इंसान दूसरे इंसान का खून नही बहा सकता। इस मातम के माहौल ने इंसानों को चिंतित कर दिया है। मांझी के अमन पसंद लोगों ने बैठक में यह तय किया की गंगा जमुनी तहजीब को हम बचाएंगे और इसके लिए हर सम्भव उपाय करेंगे। सद्भावना मार्च में तमाम वर्गों और धर्मों के लोग सम्मिलित होकर इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत के पैगाम को जन जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में महेश यादव, मुल्तान खाँ, नेहाल खान, मनीष अहमद खान, डॉ केडी यादव, लालबाबू चौधरी, श्रीराम पंडित, लक्ष्मण मांझी, सुरेश यादव, डॉ किशोर यादव, बदरुजमा खां, रोहित राज साहेब, पंकज यादव, राहुल यादव, शम्भू यादव, कवीन्द्र यादव, जयराम यादव, सिकंदर यादव, कृष्णा राम, बशीर अहमद, जलालुद्दीन खान, अख्तर खां, सुखदेव यादव, वीरेंद्र यादव, दीपक यादव डीजे, प्रह्लाद यादव, नागेंद्र ठाकुर, राजा ठाकुर, भोला यादव, दीपू माँझी, दीपक यादव, सुनील यादव, भोला यादव, भोला महतो, रंजीत यादव, धर्मेद्र यादव, मनीष यादव, सोनू यादव, श्रवण यादव, मुकेश यादव, विवेक यादव, भुवर यादव, विकेश यादव, अंकित यादव आदि मौजूद थे।