गाँधी जी के 150 वी जयंती पर रोट्रैक्ट सारण सिटी के सन्देश बोर्ड का जिलाधिकारी ने किया उद्धघाटन
छपरा : युवा देश के उन्नति में सहायक बन सकते है वो भी गाँधी जी के विचारों और आदर्शो को अपना कर.उक्त बाते कही छपरा के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मौका था शहर के अग्रणी समाजसेवी संस्था रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी द्वारा चिल्ड्रेन पार्क के पास महात्मा गाँधी के सन्देश बोर्ड के अनावरण का.इस दौरान आरक्षी अधीक्षक हरकिशोर राय ने कहा की रोट्रैक्ट सारण सिटी का कार्य काफी प्रशंसनिय है ये लगातार अच्छे कार्य करके समाज को लाभ पहुंचा रहे है.रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा की रोट्रेक्ट सारण सिटी हर जगह गाँधी जी के आदर्शो को ध्यान मे रख कर कार्य आगे भी करता रहेगा.प्रोजेक्ट चेयरमैन महताब तथा उज्जवल रमन ने बताया की जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के कैंटीन मे भी गाँधी जी के सन्देश युक्त मेनू कार्ड दिया गया.इस दौरान डीडीसी आदित्य प्रकाश,पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल,जेडआरएस निकुंज कुमार,रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,सचिव सैनिक कुमार,सुधांशु कुमार कश्यप,नीरव कुमार,अभिषेक कुमार,अवध बिहारी प्रसाद,उज्जवल रमन,महताब आलम,निशांत कुमार पाण्डेय,रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार उपस्थित थे.




Recent Comments