दिघवारा(सारण) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 05 के अनंत मिर्जापुर निवासी शहजाद हुसैन की मौत सङक हादसे में हो गई।शहजाद की उम्र लगभग 22 वर्ष की थी।बताया जाता है कि शहजाद वहाँ वेल्डिंग का कार्य करता था।वो सुबह अपने काम के लिए पाईप सें भरी ऑटो से जा रहा था,तभी एक ब्रेकर पर अचानक उसकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे उसकी मौत हो गई।इसकी शादी अभी 5 महीने पूर्व ही हुई थी।इसके पिता कदम रसूल का पहले ही देहांत हो चुका है।शहजाद छः भाईयों में पांचवा था। घटना कर बाद पूरे घर मातम का माहौल है।पत्नी, माँ,भाईयों का रोते रोते बुरा हाल है।पिछले एक महीने पहलें ही वो काम करने के लिए केरल गया था।बता दें कि शहजाद के चार भाई विदेशों में कार्य करते है।