पानापुर( सारण)शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत में समाजसेवी महलेश भगत, इमदाद अली तथा बीरेन्द्र कुमार ने एक अनोखा पहल कर जिवितपुत्रिका व्रत के अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच चूड़ा तथा गुड़ का वितरण किया।महलेश भगत ने कहा कि कोरोना तथा बाढ़ जैसी आपदा के कारण कई परिवार कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है।ऐसे में हमलोगों ने भोरहाॅ पंचायत के रामदासपुर, मोरियां, जिपुरा,भोरहाॅ सहित कई गाँवों में घूम घूम कर सैकड़ो गरीब परिवारों के बीच चूड़ा तथा गुड़ का वितरण किया,ताकि गरीब परिवार के लोग इस व्रत को आसानी से कर सके।मौके पर समाजसेवी रामजी राय,अभय सिंह तथा रविन्द्र सिंह उपस्थित थे।