35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर कि अात्महत्या
ए०के०केशकर
*फतेहपुर*खागा 30 मई। कोतवाली के नीमटोला के तिनाहपर मे दिनेश रैदास पुत्र रमेश रैदास उम्र लगभग 35 वर्ष ने अपने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पत्नी अपनी एक छोटी बच्ची  के साथ कुछ दिन पहले अपने मायके सैदपरा चली गयी थी। युवक कल ही अपने ससुराल से वापस आया था। और सुबह १२बजे जब युवक की मॉ लुधियाना से वापस आयी तो देखा पुत्र दिनेश अपने कमरे मे लटका हुआ था। तुरन्त कोतवाली मे सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृत्यु का कारण नही पता चल पाया है।