
सारण :आगलगी मे गरीब के फूसनूमा आशियाना जलकर खाक
मढ़ौरा (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के अगहरा पूरब टोला निवासी सुभाष राय के फुसानुमा घर में अचानक आग लगने से घर गृहस्थी के समान सहित अन्न जल के राख हो गया ।बताया जाता है की फुसानुमा घर मे सभी समान एवं अन्न जल गये । आग लगने की कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है ,परन्तु कुछ लोगो ने बताया कि
दोपहर में जब तेज हवाएं चल रही थी , ठीक उसी समय बिजली भी आई और घर में आग लग गई , जिससे घर में रखे सामान ,बिस्तर, पलंग, गेंहू ,चावल, जेवरात साहित घर में रखे 5 हजार नगद भी जलकर स्वाहा हो गया। आग की खबर सुनते ही स्थानीय दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अफ़सोस हवा इतनी तेज थी की आग ने सब कुछ राख करके ही छोड़ा । लिया। आग हवा के कारण इतनी तेज हो गई की बगल के आम का पेड़ और बँसवाड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना की सुचना पर पहुँचे मुखिया प्रतिनिधि गणेश राय ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। अब इस बरसात और आंधी वाले मौसम में इस गरीब परिवार को भोजन और रहने का प्रबंध समाचार प्रेषण तक नही हो पाया था। पीड़ित को सरकारी सहायता भी मील नहीं पायी थी ।




Recent Comments