​*पश्चिमी चंपारण:प्रखण्ड और हॉस्पिटल मे शौचालय की कमी लोग खुले मे करते है मल त्याग*
दैनिक खोज खबर” रामायण कुमार सहोदरा की रिपोर्ट :-
नरकटिया गंज अनुमण्डल गैनाहा प्रखंड अंतर्गत प्रखण्ड एवं रेफरल हॉस्पिटल गैनाहा मे शौचालय की कमी साफ नजर आ रहा है लोग जाती, निवास, बनवाने या फिर किसी और कार्य  के लिए आ रहे है तो शौचालय न होने के कारण लोगो को खुले स्थान पर मल त्याग करना पड़ता है शर्म की बात यह है कि प्रतिदिन सैकड़ो छात्राओं एवं महिलाओ को कीसी कार्यवस आना जाना लगा रहता है उनको भी शौच करने के लिये खुले मैदान मे जाना पडता है जो काफी निन्दनीय और शर्मनाक है ।
यहाँ बता दे कि प्रखंड मुख्यालय के अंदर प्रखंड प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी एवं आलाआधिकारी लिये उन्ही के चेम्बर मे शौचालय मौजूद है । इससे प्रतिक होता है कि आलाआधिकारी को सिर्फ अपनी चिंता है जनता की नही 
रेफरल हॉस्पिटल गैनाहा मे दो शौचालय मौजूद है और दोनो शौचालय बन्द पड़े है शौचालय बन्द होने के कारण मरीजों एवं उनके साथ आए परीजनो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है 
सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर हर गांव के हर घर मे शौचालय का निर्माण किया जा रहा है । लेकिन सार्वजानिक जगहो पर शौचालय का निर्माण नही कराना संदेह के घेरे मे आता है ।