
छपरा मे अपराधियों ने बड़ी रकम लूटने के लिये चलायी गोली, कोशिश नाकाम
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण

छपरा (सारण)
अपराधियों ने छपरा मे दिन दहाड़े गोली मार लूट की नाकाम कोशिश की ।मंगलवार को एसपी कार्यालय के नज़दीक अपराधियों ने रेडियेन्ट कैश नामक कम्पनी के कैरियर उपेंद्र को गोली मार लूटने की कोशिश की ।परंतु गोली की आवाज़ पर लोगो की नजरे जब दौड़ी तो भीड़ भाड़ वाला इलाका होने के कारण अपराधी भाग निकले।ये बताया जाता है की घायल ने रुपये से भरा थैला लूट से बचा लिया ।इस रकम को बैंक मे जमा करने जा ही रहा था की रेलवे के शहर स्थित उप आरक्षण केन्द्र के पास ये घटना घटी ।घायल युवक उपेंद्र को तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुँचाया गया




Recent Comments