
भगैत महा सम्मेलन की तैयारी जोरों पर
ब्रजेश कुमार यादव
पतरघट (सहरसा):
अखिल भारतीय भगैत महासंघ का 46 वां वार्षिक महा सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। पतरघट पंचायत के मरनमा में 07 से 09 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय महा सम्मेलन में बिहार राज्यस्तरीय टीम भाग लेगी। आयोजन समिति के सदस्य मालाधारी सोहनलाल यादव एवं पुर्व जि0प0 प्रभात रंजन यादव ने बताया कि महा सम्मेलन के उद्घाटन कर्त्ता विधायक व पुर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव क्षेत्रिय विधायक,सत्ता रूढ़ दल सचेतक रतनेश सादा करेगे।मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्री मति अरहुल देवी, जि0प0 उपाध्यक्ष छत्री यादव, जि0प0 रविन्द्र यादव व रमेश चन्द्र राणा, प्रमुख उषा देवी एवं संत बाबा कारू खिरहरी विकास परिषद के सदस्यगण रहेंगे। जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप मुखिया अनोखा देवी, सरपंच बीबी फरजाना खातुन प0स0 किरण देवी उपस्थित रहेंगे। एवं दुरदराज से चर्चित भगैत गायक पंजियार भाग लेंगे ।




Recent Comments