नौतन:-ग्यारह मामलो मे सात का हुआ निपटारा 
​दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार  :- बैरिया( बेतिया ):- स्थानीय थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत मे स्थित ग्राम कचहरी से ग्यारह मुकदमो मे से सात मुकदमा का फैसला स्थानीय सरपंच रजिया तबस्सुम द्वारा शनिवार को ग्राम कचहरी लगाकर किया गया । 

सरपंच रजिया तबस्सुम ने बताया कि हमारे पंचायत मे किसी भी मुकदमा को ग्राम कचहरी के फैसले से ही निपटा दिया जाता है । इसमे एक फैसले मे जुर्माना भी किया गया । इस मौके पर वकील विजय कुमार राम, सेक्रेटरी शिवाकान्त बैठा, सुशीला देवी, चंदा देवी, अंजली देवी, जीबरैल मियां, विक्रम साह, मदन साह तथा पंचायत के सभी पंच आदि लोग मौजूद रहे ।।