मझौलिया:-आँगनवाड़ी सेविका तथा सेविकओ सीएम का पुतला फूंका
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखंड के आँगनवाड़ी सेविका तथा सेविकओ ने शुक्रवार के दिन आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष गोलबंद होकर सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका ।गगनभेदी आवाज़ मे सरकार विरोधी नारे लगाये ।आँगन वाड़ी केंद्र संख्या 194 आमवामझार की सेविका बबीता कुमारी ,बखरीया की रीना देवी मझौलिया की सरिता देवी ,बहुअरवा की कुमारी देवी ,आशा देवी ने बताया कि वेतनमान तथा स्थायीकरण के लिये विगत 27 मार्च से धरना प्रदर्शन पर है । 03 अप्रैल से जिला मे धरना प्रदर्शन ,04 अप्रैल कॊ मशाल जुलुस ,05 अप्रैल कॊ भिक्षाटन तथा 10 अप्रैल से जेल भरो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
वक्ताओं ने सरकार पर नारी शोषण का आरोप लगाया ।रामनगर बनकट के मुखिया पति बाबूलाल प्रसाद ने कहा कि सूबे की सरकार नारी का अपमान कर रही है । भाकपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने कहा कि सेविकाओ कि माँगे जायज है ।अत्येव भाकपा आंदोलन मे साथ है ।आंदोलन कॊ लेकर सेविकाये काफी उग्र हो गयी है ।तथा आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है ।




Recent Comments