मझौलिया:-शिक्षक के साथ लूट पाट का मामला
मझौलिया:-प्रखण्ड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विधालय के सहायक शिक्षक रामाश्रय राम ने मझौलिया थाना मे एक आवेदन दिया है आवेदन मे उसने आरोप लगाया है की 29 मार्च को मझौलिया ग्रामीण बैंक मे रुपया जमा कराने के लिये शिक्षक फिरोज आलम के साथ आ रहे थे तभी बिरवा पोखरा के समीप राज कुमार,अवनीश कुमार पाण्डेय,राहुल कुमार व अन्य अपराधी उनके बाइक को घेर लिये एंव बोले की हम लोग यहाँ के रंगदार है रंगदारी दो अन्यथा जान से मार देंगे यह कहते लोहे के रड़ से तीनों प्रहार कर दिये जिससे मेरा सिर फट गया सिर फटने पर जब मैं चिल्लाना शुरू किया तो तीनों जाति सूचक शब्द कह कर गाली देना शुरू कर दिये चमार मास्टर बनता है कह मेरे मुह पर थूक दिये तथा पॉकेट से पांच हजार रुपया नगद घड़ी व गले से सोने का चैन छिन लिये इसी क्रम मे फिरोज आलम,कुम्भ कुमार ने बचाया अन्यथा व मेरी जान ले लेते इस घटना को विधालय प्रभारी दुर्योधन बैठा व सहायक शिक्षक मनोज कुमार साजिश के तहत मेरा हत्या करने के लिये एन लोगों को भेजा था|इस बावत थानाध्यक्ष ओपी चौहान से पूछने पर बताया की आवेदन प्राप्त हो चुका है मामले की छानबीन की जा रही है|




Recent Comments