कोटवा :- सेविका -सहायिका संघ ने गोधन कुटा, किया पुतला दहन

➡छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा :–प्रखण्ड सेविका, सहायिका संघ कोटवा द्वारा शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया। संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रियम्बदा कुँअर के नेतृत्व में कोटवा – मोतिहारी बाई पास सड़क को घंटो जाम कर प्रखण्ड मुख्यालय गेट के सामने मुख्यमंत्री , प्रधानमंत्री , समाज कल्याण मंत्री का गोधन कूटा तथा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

साथ ही तीनो मंत्रियो का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में श्यामा कुमारी , मुन्नी देवी, रीमा कुमारी, शशिबाला देवी , मीरा देवी, अनामिका कुमारी, यशोदा कुमारी, अर्चना देवी, मीरा कुमारी, सहित सैकड़ो की संख्या में सेविका,सहायिका मौजूद थी।