हादसे के शिकार लोगों ने मुआवजा बढानें की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
राकेश फौजदार
भरतपुर 30 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर के पीढ़ी गांव में हुए हादसे में मृतकों के आश्रितों को मुआवजे व घायलों के समुचित इलाज प्रबंधन को लेकर कांग्रेसजनो तथा जाटव महासभा के कार्यकर्ताओं तथा नेताओ ने पीड़ित परिबार के लोगो के साथ हादसे की शिकार लज्जा देवी का शव अस्पताल की मोर्चरी से लेने से इन्कार कर देने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भागदौड़ कर जिला कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामले को निपटाया गया। बिरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की माँग थी कि मुआबजा राशि 5-10 लाख होनी चाहिये। ज़िला अस्पताल में समुचित इलाज न होने की शिकायत पर निजी नर्सिंग होम्स में सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश भी चिकित्साधिकारी को दिए गये।




Recent Comments