जोधपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, मुख्यमंत्री करेंगी उद्घाटन
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार और सोमवार को जोधपुर में होगी। बाड़मेर रोड पर डीपीएस स्कूल चौराहा स्थित होटल कस्तूरी आर्चिड में शाम 4 बजे से होने वाली बैठक में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन को और मजबूत करने, बूथ इकाई तक संपर्क और मजबूत कार्य स्थापित करने, कार्य विस्तारक योजना, महासम्पर्क अभियान, केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने के साथ 2018 विधानसभा एवं 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं जीत की विजयी रणनीति पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार शाम 4 बजे बैठक का उद्घाटन करेंगी। वहीं बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश सहप्रभारी गोपाल शेट्टी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहेंगे। साथ ही कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, प्रकल्प प्रमुख, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी शामिल होंगे।




Recent Comments