बदमाशो से भिड़ी महिला तमंचा भी छुड़ाया फिर भी लूट ले गए सात लाख की जेवर-नकदी
राकेश फौजदार
भरतपुर 30 अप्रैल।राजस्थान के अलवर में खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव जहाडू में शनिबार देर रात एक निहात्ती सहासी महिला ने घर मे घुसे हथियार बंद लुटेरों का डटकर मुकाबला ही नही किया अपितु उन्हें लूट के माल को काफी देर तक ले जाने भी नही दिया लेकिन आखिर कार लुटेरे इस महिला को घायल कर करीब 7 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े। औऱ तो और बदमाशो के साथ छीना झपटी तथा खींचतान में घायल होने के बाबजूद महिला ने जेवरों से भरा बक्सा लेकर भागते एक लुटेरे से उसका वह कट्टा भी छीन लिया जो बदमाशो ने उसकी छाती पर ताना था। पुलिस ने मामला दर्ज करते बताया कि रामचंद्र गुर्जर के परिवार की बहू मिथलेश देवी घर मे अन्य महिलाओं के साथ अकेली थी क्योंकि परिबार के सभी पुरुष ब कुछ महिलाएं अक्षय तृतीय होने के कारण शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे। घर की अधिकांश महिलाएं भी बगल में निकल रही एक बारात को देखने के लिए घर से बाहर निकलीं हुई थी। तभी कुछ बदमाश हथियारों के साथ घर में घुस गए। इसी बीच बहू मिथलेश घर के अंदर गई. उसने एक युवक को घर के अंदर देखा तो रोका टोकी की लेकिन युवक ने महिला के ऊपर एक देसी कट्टा तान दिया और उसे मारने की धमकी दी लेकिन मिथिलेश ने अपना हौसला नहीं खोया और बदमाश से मुकाबला करते हुए उसका कट्टा छीन लिया.इस दौरान छीना झपटी में बदमाश के अन्य साथी महिला से अपने साथी को छुड़ा जेवरों का बक्सा लेकर भाग गये। पुलिस ने खाली बक्से को समीप ही खेतो से बरामद किया है। बहादुरी से मुकाबला कर घायलाबस्था में भी परिबार की इस बहादुर बहु को मलाल है कि लूट होने से नही रोक सकी। उसका यह भी कहना है कि यदि कोई एक और उसकी मदद को होता तो उनके बाप को भी बक्सा नही ले जाने देती। बो तीन हथियारबंद थे और बो निहात्ती अकेली।




Recent Comments