​मैरवा जदयू कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
मैरवा:- प्रखंड की जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में सदस्यता अभियान के सफलता के लिये आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई । अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री इन्द्र देव सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से जिले को बिहार में नम्बर 1 बनाने का आह्वान किया और साथ साथ ये भी कहा कि ज़द यू सूबे बिहार की सिरमौर बनी है इसका श्रेय आप कार्यकर्ताओं को ही जाता है । विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह राजेंद्र बाबू की धरती है, इसलिए उनके पदचिन्हो पर चल कर हमें एक सभ्य समाज स्थापित करना चहिये , जहाँ चारो तरफ़ नीतीश कुमार का विकास ही दिखे । इस अवसर पर जिला महासचिव लाल बाबू प्रसाद सहित प्रखंड कमिटी के सदस्यगण , सभी पंचायत अध्यक्षगण एवं पार्टी के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।