बीएसटीसी परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न
राकेश फौजदार 
भरतपुर 30 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में भी कोटा विश्वविद्यालय की ओर से बीएसटीसी परीक्षा रविवार को 89 परीक्षा केंद्रों पर शान्तिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा में करीब 22 हजार 826 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए सतर्कता दल बनाये गये।कोटा विश्वविद्यालय से आये परीक्षा प्रभारी डा. विक्रान्त शर्मा, एमएसजे काॅलेज प्रभारी डा. उमेश चन्द शर्मा ने परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया।राकेश फौजदार