अरब हमें दोस्त समझते हैं , ईरान के खिलाफ अरब देशों से सहयोग , नेतन्याहू

देश विदेश दैनिक खोज खबर

इस्राईल के प्रधानमंत्री ने ईरान के खिलाफ अरब सरकारों के साथ खुफिया संबंध और सहयोग को स्वीकार किया है। नेतन्याूह ने अमरीका के सीबीएस न्यूज़ चैनल से वार्ता के दौरान इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या इस्राईल और सऊदी अरब मध्य पूरव् में ईरान के खिलाफ गठजोड़ बना रहे हैं ? कहा कि यह गठजोड़ मौजूद है।  ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार यह स्वीकार किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के साथ संबंधों को असाधारण रूप से बढ़ाया है।

इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू  ने कहा कि अरब देशों के साथ इस्राईल के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है और इ्साईल व अरब जगत सूचनाओं का आदान – प्रदान करते हैं।  उन्होंने कहा कि अरब जगत के बारे में इस्राईल कर नज़रिया बदल गया है क्योंकि अब वह इस्राईल को अपना दुश्मन नहीं बल्कि अपना घटक समझते हैं। याद रहे इस से पहले इस्राईल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री अयूब क़रा ने भी बहरैन सहित कई अरब देशों के साथ इस्राईल के संबंधों की बात कही थी और यह भी कहा कि था कि यहूदी धर्मगुरुओं की बहरैन यात्रा की व्यवस्था में उन्होंने भी भूमिका निभाई थी।