स्टाम्पो की काला बाजारी को रोके जाने की मांग ;- तेली
आज़ाद नेब
भीलवाडा 15 जून। जिले भर में स्टाम्पो का कृतिम अभाव बनाकर स्टाम्प विक्रेताओ द्वारा मनमानी पूर्ण ओनेपोने   दाम वसुले जाने को लेकर भाजपा नेता एडवोकेट लादू लाल तेली ने जिला कलेक्टर से भेंट कर स्टाम्पो की सप्लाई बढाने व स्टाम्प विक्रेताओ द्वारा की जा रही स्टाम्पो की काला बाजारी को रोके जाने की मांग की।     
           भाजपा नेता लादू लाल तेली, जिला परिषद सदस्य प्रकाश सांगावत, युवा नेता रामेश्वर मुन्दड़ा ने जिला कलेक्टर को बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश भर मे शिविर आयोजित कर पट्टे देने का अभियान चला रखा है तथा स्टाम्पो की आवश्कता हो रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा स्टाम्प विक्रेताओ को समय पर तथा पर्याप्त मात्रा मे स्टाम्प उपलब्ध नही कराये जा रहे है। वही स्टाम्प विक्रेताओ द्वारा अधिक राशि वसुले जाने के  साथ-साथ टाईपसुदा स्टाम्प दिये जा रहे है। जो गलत हैं।  उन्होंने जिला कलेक्टर से जिले भर में स्टाम्पो की कमी को दूर करने के साथ स्टाम्प विक्रेताओ द्वारा ओनेपोने  दाम ग्राहकों  से वसूले जाने  पर रोक लगाने की मांग की |