सहरसा:विश्व योग दिवस मनाने को लेकर बैठक
👈”दैनिक खोज खबर’ के लिए पतरघट,सहरसा ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट👉
पतंजलि योग सीमिती सह भारत स्वाभिमान (न्यास) के संयुक्त प्रबंध कार्यकारणी की मंगलवार को आशीष कुमार के दरवाजे पर मंडल प्रभारी चन्द्रेश्वरी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई ।प्रखंड प्रभारी प्रीतलाल यादव ने बताया की इस बार 21जून को मध्य विद्यालय पतरघट में विश्व योग दिवस पर भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित होगा।
मौके पर मौजूद रहे महंत हनुमान दास त्यागी,योग शिक्षक संतोष यादव, अभिनव सिंह, जितेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम पौद्दार, अभिनय कुमार, ललन यादव, विक्रम भारती आदि ।




Recent Comments