​*मधेपुरा:वित्त  रहित शिक्षा नीति के खिलाफ बाबा विशुराउत महाविद्यालय के कर्मी ने दिया अनिश्चितकालीन धरना* 
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”@मधेपुरा👉

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत बाबा विशुराउत महाविद्यालय के कर्मी ने बिहार वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में इंटर कर्मी अपने चिर-परिचित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतर चुकी है ।महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर इंटर कर्मी आंदोलन को सफल बनाने के लिए उस से अनिश्चितकालीन  धरना पर बैठे गई है।
 इस मौके पर बी भी आर कॉलेज के *प्राचार्य प्रोफ़ेसर उत्तम कुमार* ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगे पूरी नहीं करती है ,तो आगामी शैक्षणिक सत्र एवं नामांकन कार्य का भी बहिष्कार करेंगे तथा पूरे बिहार में किसी भी महाविद्यालय में नामांकन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हम सभी वित्त रहित कर्मी कृतसंकल्पित हैं ।
*प्रो डा०सुरेश प्रसाद साह* ने कहा कि 40 वर्षों से अनवरत वित्तरहित महाविद्यालय के कर्मचारी शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान देते आ रही है और सरकार के सकारात्मक सोच बिहार  शिक्षित हो सूत्र को सफलतापूर्वक कामयाब बनाया  है, परंतु सरकार की दोहरी नीति का शिकार हम लोग बने हुए हैं। 
*प्रो प्रमोद भगत*ने कहा कि सरकार हम सब के साथ अन्याय कर रही है, हमारी जीविका पर लात मार कर हमसे अनवरत शैक्षणिक कार्यक्रम आती रही है ।अब यह नहीं चलेगा !हमारी मांगे माननी ही होगी। 
*डाक्टर शशि कुमार यादव* ने कहा कि हम सभी वित्त रहित कर्मी सरकार पर आशा रखते हुए खून पसीना बहाकर शैक्षणिक सत्र को मजबूती दिया है ।फिर भी सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है ,यह नहीं चलेगी। हमारी मांगों को सरकार अवश्य ही मानेगी  अन्यथा हम सभी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बैठे रहेगे ।
 वहीं *जितेंद्र सिंह बादल* ने कहा कि सरकार हमें अपना अंग बनाते हुए सरकारी करण  करें और महाविद्यालय को सरकारी मान्यता दें तथा हमारी सेवा पुस्तिका खोलें अन्यथा हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे ।
वहीं सेवानिवृत्त प्रोफेसर *अर्जुन प्रसाद यादव*  ने कहा कि हम लोग वित्त रहित रहकर सरकार की शिक्षा प्रणाली को मजबूती दिया फिर भी हमारे साथ धोखा हुई ।अब ऐसा नहीं होने देंगे ।
इस मौके पर *वकील दास* ने बोलते हुए कहा कि वर्तमान में प्रयोगिक कार्य को भी हम लोगों ने बाधित किया है और मूल्यांकन कार्य भी बाधित रहेगी ।जब तक सरकार हमारी मांग मान नहीं लेती है ।इस मौके पर धरना स्थल पर बैठे हुए प्रोफ़ेसर अरविंद कुमार सिंह मो,हम्मद शब्बीर आलम, प्रोफेसर विजय कुमार ,प्रोफेसर गौरीशंकर भगत ,अर्जुन प्रसाद यादव ,अक्षय पासवान ,विधान चंद्र यादव ,कुशेश्वर यादव ,शिवनंदन मंडल ,मिथिलेश कुमार सिंह ,अर्जुन प्रसाद सिंह , गोपाल यादव आदि सभी कर्मचारी व कर्मी  मौजूद थे।