मुसलमान महिलाएं हिंदु धर्म अपनाएं, न्याय दिलवाएंगेः हिंदू महासभा
सविता उपाध्याय
आगरा 16 अप्रैल। हिंदू महासभा ने घोषणा की है कि हिंदु धर्म अपनाने की स्थिति में मुसलमान महिलाओं को न्याय मिलेगा।
हिंदु महासभा की महासचिव डा. पूजा पांडे ने कहा है कि तीन तलाक़ से पीड़ित मुसलमान महिलाएं यदि हिंदु धर्म स्वीकार कर लेती हैं तो हम उन्हें न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने यह बात आगरा में कही है।
मुस्लिम नारी उत्थान यज्ञ में शामिल डा. पांडे ने कहा कि अगर हमारी सरकार और क़ानून आपको न्याय नहीं दिला सकते तो हम आपको अवश्य न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा ऐसी सभी महिलाओं को अपनी बेटियों के रूप में मानती है और वह उनके आत्मसम्मान रक्षा करेगी। इसी के साथ हिंदु महासभा की महासचिव डा. पूजा पांडे ने कहा कि तीन तलाक़ का शिकार मुसलमान महिलाओं के विवाह का आयोजन हिंदु महासभा की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोग कन्यादान करेंगे जिससे मुसलमान महिलाओं को एक सुरक्षित जीवन मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक से लड़ने की शपथ ली।
हिंदु महासभा की महासचिव डा. पूजा पांडे के बयान से असहमति जताते हुए अखिल भारतीय मुस्लिम महिला बोर्ड की अध्य़क्ष शीरीन मसरुर ने कहा कि शादी के लिए धर्मांतरण सही नहीं है।




Recent Comments