
🔴सीवान (11 अक्टूबर )विश्व बालिका शिशु दिवस के अवसर पर गुरुवार को सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही ने बड़हरियां प्रखंड के दीनदयालपुर पंचायत के दलित बस्ती को गोद लिया। इस मौके पर उस बस्ती के 10 दलित बालिकाओं को मुफ्त सिलाई कढ़ाई तथा कशीदाकारी के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस अवसर पर स्नेही लोकोत्थान संस्थान के सचिव व सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही के निदेशक डॉ मधुसूदन पंडित ने कहा कि इस दलित बस्ती मे हर तरह के विकास के कार्य करने की जरूरत है। आज भी इन बस्तियों में शौचालय नहीं है। शौच करने के लिए महिलाओं, बच्चियों को खेतों में जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए समाज के लोगों को अपने बलबूते आगे बढ़ना है। और एक सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अपने संसाधनों से ही इस सामाजिक बुराई को मिटाया जा सकता है। आज भी उक्त गांव में दलित बच्चियों को पढ़ाई लिखाई के लिए दूर जाना पड़ रहा है। गांव में एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हैं जो काफी जर्जर स्थिति में हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार कभी कभार यहां कोई ANM आशा आती है। उक्त तथ्यों के मद्देनजर इस गांव का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र नाकामयाब है तो हमारी संस्था विभिन्न संसाधनों का उपयोग तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर काम करेगी। और इसके लिए हमारे संस्थान से जुड़े विभिन्न चिकित्सक और सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को जोड़ा गया है। पहले चरण में सर्वे किया गया। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और स्वच्छता के ऊपर प्रकाश डाला गया। सर्वे के उपरांत सबसे अधिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या निकल कर सामने आई।इसके समाधान के लिए आगामी 21 अक्टूबर रविवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें हर तरह के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा देंगे।इस पहले अभियान के बाद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। जैसे सिलाई-कटाई,बेसिक कंप्यूटर, ब्यूटीपार्लर आदि ताकि उनका जीवन यापन हो सके। डॉ मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसकी सफलता के बाद हम दूसरे दलित वस्ती को गोद लेने की प्रक्रिया अपनाएंगे।
{ ✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}




Recent Comments