फर्जीवाड़ा : सारण के 37 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निकले फर्जी
● फर्जी प्रमाणपत्रक वाले 37अभ्यार्थियों के नियोजन पर रोक, प्रारंभिक शिक्षकों को आज से मिलेगा नियुक्ति पत्र
छपरा। सारण में चयनित प्रारंभिक शिक्षकों को आज से नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा वर्ष2019-20 नियोजन प्रक्रिया में प्रथम, द्वितीय और तृतीय चक्र के बाद चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान 37 का प्रमाण पत्र फर्जी अथवा संदेह के घेरे में पाया गया है। जिनका नियोजन पत्र नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने एनआईसी के साइट पर सूची की प्रति डालकर दी है।सारण में 884 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के अंतिम रूप से चयन प्रक्रिया के दौरान प्रमाण पत्र व कागजातों का सत्यापन किया गया।जिनमे 37अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी निकले। उनमें छपरा नगर निगम मसरख,बनियापुर और अमनौर के चार-चार, पानापुर, सोनपुर इसुआपुर, गरखा और लहलादपुर के तीन-तीन, परसा के दो,तरैया, दरियापुर, मढ़ौरा व मकेर के एक-एक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैं।शेष चयनित अभ्यर्थियों को पूर्व से निर्धारित तिथि 23 फरवरी22 से नियुक्ति पत्र देने की तारीखों का एलान कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य मंगलवार से शुरू किया जा रहा है, जो अलग अलग नियोजन इकाई के लिए तिथिवार सूची जारी कर दी गई है।आपको बता दें कि नियोजन प्रक्रिया के दौरान भी गड़बड़ी की शिकायते लोगों ने किया था, लेकिन उसपर ऐन वक्त पर कार्रवाई नहीं हुई।जिससें फर्जी डिग्री धारक अभ्यार्थियों ने नियोजन इकाई से मिलीभगत कर अपनी चयन की प्रक्रिया पूरी करा ली।अब इस तरह के फर्जीवाड़े सामने आने पर कुछ नियोजन इकाई भी संदेह के घेरे में आ गई है।अब देखना बाकी है कि कार्रवाई केवल फर्जी डिग्री धारक अभ्यर्थियों पर ही होती है कि संबंधित नियोजन इकाई की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई के दायरे में लिया जाता है या नहीं।




Recent Comments